बागपत, अक्टूबर 11 -- Bagpat News: बड़ौत। फजलपुर गांव में रविवार को किसानों की पंचायत आयोजित हुई ,जिसमें किनौनी चीनी मिल द्वारा बकाया गन्ना भुगतान न करने और तौल से संबंधित आ रही समस्याओं को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया गया। पंचायत में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि किनौनी चीनी मिल का पूरी तरह से बहिष्कार किया जाएगा। इसके क्रय केंद्र किसी अन्य मिल को सौंपे जाएं। पंचायत के दौरान किसानों ने कहा कि मलकपुर चीनी मिल ने इस बार अपने वादे के अनुसार किसानों का पूर्ण भुगतान कर दिया है और आगामी सत्र के लिए भी नकद भुगतान करने का आश्वासन दिया है। इस पर उपस्थित सभी किसानों ने मलकपुर मिल प्रबंधन का धन्यवाद व्यक्त किया। बैठक में ग्राम फजलपुर, वरकावदा, बिचपड़ी, गढ़ीदुल्ला, मुकीमपुर तथा सिरसलगढ़ के किसानों ने एक स्वर में मांग की कि उनके क्षेत्रों के क्रय केंद्...