बागपत, नवम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। सिसाना गांव में बुधवार को किसानों की बैठक का आयोजन हुआ। इसमें फसलों की बुवाई व आने वाली बीमारियों के बारे में जागरूक किया गया। उन्नतशील किसानों को फूलमाला और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। उद्यमी मुकेश जैन ने किसानों को मैग्नीशियम सल्फेट खाद वितरित किया। बताया कि मैग्नीशियम फसलों की वृद्धि एवं विकास के लिए आवश्यक पोषक तत्व है। इसका इस्तेमाल गेहूं, गन्ना और आलू की फसलों में किया गया है, जिससे उत्पादन में बढ़ोतरी होती है। खेकड़ा, बड़ागांव, सुन्हैड़ा, सलावतपुर खेड़ी, बसी, पाबला, बंदपुर, सांकरौद व गौरीपुर से आए किसानों ने कार्यक्रम में भाग लिया। मिली पांडे और हितेश कुमार ने फसलों को रोगों से बचाने के उपाय बताए। इस दौरान राजीव कंसल, पूनम, मोनिका, श्रेया, रूबी और शौकीन अली मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्...