Bagpat News: किशोर को रास्ते में घेरकर पीटा, ब्लेड से किया हमला
बागपत, नवम्बर 20 -- Bagpat News: शहर के मुगलपुरा मोहल्ले में किशोर को रास्ते में घेरकर मारपीट करने और खाली प्लॉट में खींचकर ब्लेड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने किशोर को जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में किशोर की बहन ने तीन युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मुगलपुरा निवासी खुश्नुमा ने बताया कि उसका भाई रिहान किसी काम से बाजार जा रहा था। आरोप है कि डॉक्टर महावीर वाली गली में खाली प्लॉट के सामने उमेश, नबील और शबील ने उसे रोक लिया। तीनों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। आरोपी उसे घसीटकर खाली प्लॉट में ले गए और जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटा। आरोप है कि इसी दौरान उमेश ने रिहान के पेट पर बैठकर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे उसके कपड़े फट गए और शरीर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.