बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बड़ौत। सड़क निर्माण में अनियमितता बरते जाने की शिकायत पर अधिकारियों की टीम ने गांव पहुंचकर जांच की। ग्रामीण की शिकायत पर मंडलायुक्त और जिलाधिकारी ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के निर्देश दिए थे। डीएम के निर्देश पर टीम ने किशनपुर गांव पहुंचकर नवनिर्मित सड़क का स्थलीय निरीक्षण किया। जांच के दौरान अधिकारियों ने सड़क की गुणवत्ता और निर्माण कार्य को परखा। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क का निर्माण निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया गया है। साथ ही सड़क किनारे पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण भी नहीं कराया गया, जिससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीण नरेशपाल ने सड़क निर्माण में बरती गई कथित अनियमितताओं की शिकायत मंडलायुक्त और जिलाधिकारी से की थी। इसके बाद डीएम के निर्देश पर सीडीओ द...