बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत में किन्नरों के दो गुटों के बीच बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। मीणा जाटनी किन्नर ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर शिकायत दर्ज कराई और अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की। मीणा का आरोप है कि एक किन्नर ने सोशल मीडिया पर तमंचे के साथ वीडियो वायरल करते हुए उसे जान से मारने की धमकी दी है। मीणा ने वायरल वीडियो पुलिस को सौंप दिया। नामजद किन्नरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसपी सूरज कुमार राय ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया। जल निकासी कराने की मांगबागपत। मुकीमपुर के ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट में डीएम से शिकायत कर जमीन को कब्जा मुक्त कराने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया कि जितनी जमीन बची हुई है उसकी पैमाईश कराकर उसकी सफाई एवं खुदाई कराकर जल निकासी का प्रबंध किया जाए। पूर्व में जो भौति...