Bagpat News: काशी विश्वनाथ मंदिर की तर्ज पर होगा पुरामहादेव मंदिर में जलाभिषेक
बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बालैनी। श्रावणी मेले में पुरामहादेव मंदिर पर काशी विश्वनाथ की तर्ज पर होगा भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक। कांवड़िये और श्रद्धालु गर्भ गृह के बाहर लगी स्टील की जलहेरी द्वारा भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करेंगे। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक के लिये नया प्रयोग किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा गर्भ गृह के पूर्वी और दक्षिणी गेट पर स्टील की जलहेरी लगाई जा रही है। मंदिर आने वाले कावंड़िये और श्रद्धालु स्टील की जलहेरी में जल डालेंगे जो गर्भ गृह में शिवलिंग पर जाकर गिरेगा। मंदिर समिति सचिव संजीव शर्मा ने बताया कि सावन के पहले सोमवार से यह व्यवस्था शुरू हो जाएगी जो श्रावणी मेले में भी जारी रहेगी। बताया कि शिवभक्त गर्भ गृह के बाहर से ही शिवलिंग के दर्शन करेंगे और बाहर लगी स्टील की जलहेरी में अपना जलाभिषेक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.