बागपत, सितम्बर 30 -- Bagpat News: बागपत। गाजियाबाद के दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे पर चढ़कर डूंडाहैड़ा गांव लौट रहे युवक की थार में ब्रेजा कार से टक्कर मारने के बाद उसमें सवार युवकों ने टोल मवीकलां टोल प्लाजा तक पीछा किया। मवीकलां पहुंचने के बाद ब्रेजा सवार युवकों ने थार में तोड़फोड़ की। विरोध करने पर युवक के पिता को हॉकी से हमलाकर गंभीर रूप में घायल कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ ही आरोपी युवकों की तलाश शुरू कर दी है। डूंडाहैड़ा गांव निवासी एकांक त्यागी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ दुहाई से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे के रास्ते गांव वापस आ रहा था। तभी पीछे से आई ब्रेजा कार ने उसकी थार गाड़ी में टक्कर मार दी। ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण उन्होंने अपनी कार नहीं रोकी, तो ब्रेजा कार में सवार युवक पीछा करते हुए मवीकलां टोल ...