Bagpat News: कार की टक्कर से पिकअप चालक समेत दो लोग घायल
बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के सिसाना गांव के पास देर रात एक सड़क हादसे में पिकअप चालक समेत दो लोग घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब पिकअप यू-टर्न ले रही थी और बागपत की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। बताया जाता है कि सूजरा निवासी पिकअप चालक मनोज सिसाना के पास अपने वाहन को यू-टर्न दे रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रही कार ने पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनोज सहित दो लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार किया गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। हादसे के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। कोतवाली प्रभारी मनोज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.