Bagpat News: कार की टक्कर के बाद महिला से मारपीट, कपड़े फाड़ने का आरोप
बागपत, अगस्त 7 -- Bagpat News: बड़ौत। शहर की सुमेर एन्क्लेव कॉलोनी में कार से दो बच्चों को टक्कर मारने के बाद उनकी मां के साथ मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुमेर एन्क्लेव कॉलोनी निवासी पूजा पंवार ने कोतवाली बड़ौत में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे उसके बेटे कुणाल और संस्कार ट्यूशन जाने के लिए कॉलोनी के गेट से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान आशीष तोमर ने अपनी कार से दोनों बच्चों को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बच्चे सड़क पर गिर गए। आरोप है कि बच्चों के गिरने के बाद आशीष तोमर, अरुण तोमर और एक अन्य व्यक्ति ने बच्चों के साथ मारपीट शुरू कर दी। सूचना मिलने पर पूजा पंवार मौके पर पहुंचीं और अपने बच्चों को बचाने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.