Bagpat News: कान्हड़ देवी मंदिर में भजन-कीर्तन के बाद भंडारा
बागपत, जुलाई 23 -- Bagpat News: दाहा। कान्हड़ गांव स्थित दुर्गा महामाई मंदिर में बुधवार को मुजफ्फरनगर जनपद के हुसैनपुर गांव के श्रद्धालुओं ने मन्नत पूरी होने की खुशी में भजन-कीर्तन एवं भंडारे का आयोजन किया। भजनों और माता रानी की महिमा से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। हुसैनपुर गांव निवासी अमित ने बताया कि उनकी बहन के विवाह की मन्नत पूरी होने पर परिवार व ग्रामीणों की ओर से मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अमित, रामनाथ,लच्छो देवी, मिलतेश, सोनिया, बिमलेश, रेखा, दिनेश देवी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.