बागपत, अगस्त 29 -- Bagpat News: बड़ौत। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अब सिर्फ आस्था और भक्ति का पर्व नहीं रह गया है, बल्कि यह बाजार के लिए भी बड़े कारोबारी अवसर के रूप में उभर रहा है। जन्माष्टमी से पहले बागपत और बड़ौत समेत जिले के प्रमुख बाजार कान्हा के रंग में रंग गए हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल की आकर्षक मूर्तियां, रंग-बिरंगी पोशाकें, मुकुट, बांसुरी, झूले, मालाएं और जन्मोत्सव की झांकियों में इस्तेमाल होने वाला सजावटी सामान लोगों को अपनी ओर खींच रहा है। आलम यह हैं कि रक्षाबंधन के बाद अब जिले में अस्थायी और स्थायी मिलाकर 200 से अधिक छोटी-बड़ी दुकानें सज गई हैं। सुबह से देर शाम तक दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखाई दे रही है। व्यापारियों के मुताबिक पिछले कुछ वर्षों में जन्माष्टमी के बाजार में जबरदस्त विस्तार हुआ है और इस बार भी खरीदारी का सिलसिला तेजी से ...