Bagpat News: कान्हड में किसानों का धरना रहा जारी
बागपत, सितम्बर 25 -- Bagpat News: कान्हड़ देवी मंदिर परिसर में चल रहे सत्याग्रह आंदोलन में शुक्रवार को धरनारत किसानों ने चेतावनी दी कि प्रशासन उनकी समस्याओं पर गंभीरता दिखाए वरना शीघ्र बड़ा आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। धरना दे रहे किसानों ने कहा कि किसान अपनी जायज मांग प्रशासन के सामने रख रहा है। कान्हड़ देवी मंदिर परिसर में दूसरे दिन शुक्रवार को धरना दे रहे किसान अधिकार आंदोलन के संयोजक नरेंद्र राणा ने कहा कि सरकार किसानों की अनदेखी न करें उनकी जायज मांग है जिसे समय रहते मान लेना चाहिए वरना किसान हकों की लड़ाई लेकर सड़को पर उतरने लगेगा। इस मौके पर मिंटू सहरावत, मांगेराम आर्य, कंवरपाल, ब्रह्मपाल, सुक्का, रामबीर आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- किसानों की समस्याओं को लेकर कान्हड में धरना शुरु
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.