बागपत, अक्टूबर 9 -- Bagpat News: नवागत पुलिस अधीक्षक पूर्णेंदु सिंह ने बागपत पहुंचकर औपचारिक रूप से जिले की कमान संभाल ली है। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मातहत अधिकारियों से परिचय प्राप्त किया और जिले की भौगोलिक व कानून-व्यवस्था संबंधी स्थिति की समीक्षा की। चार्ज संभालते ही उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि जिले में कानून का राज कायम रखना और अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसना उनकी शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। नवागत एसपी पूर्णेंदु सिंह ने कहा कि आम नागरिकों, महिलाओं व पीड़ितों की समस्याओं की सुनवाई में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थानों व कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक फरियादी की बात को गंभीरता से सुना जाएगा और उनकी शिकायतों का समयबद्ध, निष्पक्ष व प्रभावी निस्तारण कराया जाएगा। उनका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच ब...