बागपत, अगस्त 17 -- Bagpat News: कांवड़ यात्रा समाप्त होते ही शहर से लेकर देहात तक विद्युत आपूर्ति व्यवस्था फिर पटरी से उतर गई है। कभी फाल्ट तो कभी लाइन फेल होने का हवाला देकर घंटों बिजली कटौती की जा रही है। शनिवार रात भी बड़ौत शहर के आधे से अधिक हिस्से के अलावा दर्जनों गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। लगातार हो रही अघोषित कटौती से उपभोक्ताओं में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। कांवड़ यात्रा के दौरान बिजली व्यवस्था को लेकर विभागीय अधिकारियों ने विशेष सतर्कता बरती थी। यात्रा समाप्त होने के बाद अब एक बार फिर पुराने ढर्रे पर विद्युत आपूर्ति पहुंच गई है।

बिजली कटौती की समस्या शहर के कई मोहल्लों में घंटों बिजली गुल रही, जबकि देहात क्षेत्र में भी उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। उमस और गर्मी के बीच लंबे समय तक बिजली नहीं आने से लोगों का बुरा हाल र...