Bagpat News: कांवड़ यात्रा: हाईवे पर बंद किए गए सभी अवैध कट, पुलिस तैनात
बागपत, जुलाई 30 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। पुलिस विभाग की तरफ से अब हाईवे और ईपीई के अवैध कट बंद कर दिए गए। इसके साथ ही हाईवे से लेकर बनाए गए प्वाइंट पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। इन प्वाइटों पर 24 घंटे पुलिस बल तैनात रहेगा। इसके साथ ही रूट डायवर्जन में रोडवेज-प्राइवेट बस, डंपर, ट्रक, ट्रैक्टर-ट्रॉली व सभी तरह के मालवाहक वाहन बंद रहेंगे। आज से सावन की शुरूआत हो गई है। प्रत्येक सोमवार के अलावा 11 अगस्त को शिवरात्रि पर भी भगवान शिव का जलाभिषेक किया जाएगा। हजारों शिवभक्त हरिद्वार, गोमुख, गंगोत्री से कांवड़ लाकर अपने निकटतम मंदिरों में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। इसके मद्देनजर पुलिस प्रशासन सुरक्षा संबंधी सभी उपाय करने में लगा है। दिल्ली-सहारनपुर, बागपत-मेरठ, बा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.