बागपत, जुलाई 21 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा और परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले ऐतिहासिक श्रावणी मेले के लिए प्रशासन की युद्ध स्तर पर तैयारी चल रही है। इस पर कांवड़ मार्गों पर विचरण करने वाले गोवंश, सफाई व्यवस्था, सड़कों की टूट फूट, जलभराव और अन्य प्रकार की शिकायतों के लिए अगर से रजिस्टर बनाया है। साथ ही निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नामित किए। कांवड़ यात्रा से जुड़ी हुई शिकायतों के समाधान के लिए विकास भवन सभागार में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। डीडीओ अरुण कुमार पांडेय को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। कंट्रोल रूम में 24 घंटे के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। यह भी पढ़ें- कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, 24 घंटे सेवाएं देने के लिए बनी अस्थायी मेडिकल हेल्प पोस्ट ग्राम सचिव जोनी चौधरी और जिला समन्व...