बागपत, जुलाई 31 -- Bagpat News: बागपत। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर गुरुवार को दिल्ली-सहारनपुर हाईवे समेत कई हाईवों और मुख्य मार्गों पर रूट डायवर्जन प्लान लागू कर दिया गया। दिल्ली की ओर से आने वाले बड़े वाहनों को ईपीई के जरिए गुजारा गया। वहीं, मुजफ्फरनगर की तरफ से आने वाले वाहनों को अन्य मार्गों से गुजारा जाएगा। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन ने कांवड़ मार्गों का रूट डायवर्ट कर दिया है। गुरुवार को बड़े वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी गई। टीआई नोवेंद्र सिंह सिरोही ने बताया कि दिल्ली-सहारनपुर हाइवे से गाजियाबाद, बुलंदशहर और दिल्ली जाने वाला भारी कामर्शियल वाहन 13 अगस्त तक प्रतिबंधित रहेंगे। जल्द ही हल्के वाहनों का प्रवेश भी ककड़ीपुर चैक पोस्ट से पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। यह भी पढ़ें- रूट डायवर्जन शुरू, गंगा एक्सप्रेस-वे पर तैनात की गई खाकी प्रतिब...