बागपत, अगस्त 9 -- Bagpat News: बिनौली। हरिद्वार से पवित्र जल लेकर आ रहे शिव भक्तों की सेवा के लिए बरनावा मे रविवार को शिव भक्त कांवड़ियों की सेवा करने के लिए पुरा महादेव कांवड़ सेवा संघ में शूटर दादी प्रकाशी तोमर पहुंची। 88 वर्षीय जोहड़ी गांव निवासी वयोवृद्ध शूटर दादी के नाम से विख्यात, जिन्होंने देश ही नहीं विदेशों में भी बागपत का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि शिव भक्तों की सेवा करके आत्मिक शांति मिलती है। उन्होंने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार सावन माह में बरनावा आकर कांवड़ियों की सेवा करती है। पूरा महादेव कावड़ सेवा संघ के संचालक लोकेश प्रधान व डॉ सुशील वत्स ने शूटर दादी को शॉल व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- दहपा मार्ग पर शिव भक्तों की सेवा में जुटे सेवक यह भी पढ़ें- Gangapar News: कांवरियों की सेवा को भीटी म...