बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: कांवड़ यात्रा और परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर लगने वाले चार दिवसीय मेले को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी पूरी कर ली है। शिविरों से लेकर बाइक एंबुलेंस के कार्य स्थल निर्धारित करते हुए स्टाफ व दवाईयों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। स्वास्थ्य विभाग ने डिप्टी सीएमओ को डा. यशवीर सिंह को नोडल अधिकारी बनाया है। सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान 23 कांवड़ शिविर संचालित किए जाएंगे। यहां पर पर्याप्त मात्रा में कर्मचारी और दवाइयां उपलब्ध रहेगी। तीन सीएचसी और छह पीएचसी पर विशेष प्रबंध किए जाएंगे। 15 प्राइवेट हॉस्पिटलों को भी चिन्हित किया गया है। यह भी पढ़ें- Madhubani News: श्रावणी मेले में चौकस रहेंगी स्वास्थ्य सेवाएं, मंदिर परिसरों में लगेंगे मेडिकल कैंप जरूरत पड़ने पर इन अस्पतालों में शिवभक्त कांवड़िय...