बागपत, जुलाई 14 -- Bagpat News: बालैनी। बालैनी-पुरामहादेव मार्ग को श्रावणी मेले से पहले पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सडक ठीक करने के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। गडढों में सिर्फ डस्ट डालकर रास्ते को ठीक किया जा रहा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणो ने काम को रुकवा दिया और मामले की शिकायत आलाधिकारियों से करने की बात कही। ऐतिहासिक पुरामहादेव मंदिर पर अगले महीने लगने वाले चार दिवसीय श्रावणी मेले में 20 लाख से अधिक कावंड़िये मंदिर आएंगे और भगवान आशुतोष पर जलाभिषेक करेंगे। इसको लेकर जहां जिला प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है वही पीडब्ल्यूडी विभाग रास्ते ठीक करने के नाम पर खानापूर्ति करने में लगा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: पुरा महादेव मेला: श्रावणी मेले में खुलेंगे मंदिर के चारों द्वार, तैयारी तेज बालैनी पुरा महादेव मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा रास्ता ठीक ...