बागपत, जुलाई 27 -- Bagpat News: बागपत। आगामी श्रावण मास मेला-2026 एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस लाइन के नटराज हॉल में डीएम और एसपी की अध्यक्षता में गोष्ठी हुई। जिसमें पुरा महादेव मंदिर समिति के पदाधिकारी, डीजे संचालक, कांवड़ शिविर संचालक, जनपद के संभ्रांत नागरिक एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। गोष्ठी में पुरा महादेव मेला एवं कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुगम आवागमन एवं बेहतर व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तार से चर्चा की गई। डीएम अस्मिता लाल ने कांवड़ शिविर संचालकों को शिविरों में उपलब्ध कराए जाने वाले भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल व्यवस्था, विद्युत सुरक्षा (लाइट सेफ्टी), अग्नि सुरक्षा मानकों एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखन...