बागपत, सितम्बर 10 -- Bagpat News: बड़ौत। बिजरौल गांव में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन बुधवार को महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा निकाली। महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन- कीर्तन करते हुए गांव की विभिन्न गलियों से होकर कथा स्थल पर पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया। कथा वाचिका नीरज शर्मा ने कलियुग में श्रीमद्भागवत कथा की महिमा का वर्णन करते हुए उत्तरा स्तुति का सुंदर प्रसंग सुनाया। उन्होंने बताया कि जब बालक परीक्षित पर संकट आया तो उनकी माता उत्तरा ने भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति की। भगवान श्रीकृष्ण ने गर्भ में पल रहे बालक परीक्षित की रक्षा की। इस मौके पर रविन्द्र चेयरमैन, पप्पू मोती, रणवीर सिंह, यशपाल सिंह, सुभाष प्रधान,अरविंद आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...