Bagpat News: करवाचौथ पर पत्नी को खास तोहफा देने की तैयारी
बागपत, अक्टूबर 24 -- Bagpat News: बड़ौत। करवाचौथ के त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह बढ़ने लगा है। सुहागिनें जहां व्रत की तैयारियों के साथ सोलह श्रृंगार का सामान जुटाने में लगी हैं, वहीं पति अपनी पत्नी को खास तोहफा देकर इस दिन को यादगार बनाने की तैयारी कर रहे हैं। कपड़े, आभूषण, कॉस्मेटिक और मोबाइल बाजार में ग्राहकों की आवाजाही बढ़ी है। कारोबारियों ने भी ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष छूट और उपहारों की पेशकश की है। 29 अक्टूबर को करवाचौथ का त्योहार है। इस बार करवाचौथ पर पारंपरिक खरीदारी के साथ महंगे उपहारों का भी क्रेज देखने को मिल रहा है। कोई पत्नी के लिए नई स्कूटी या कार बुक करा रहा है तो कोई पसंदीदा मोबाइल खरीदने की तैयारी में है। वहीं महिलाएं साड़ी, लहंगा, चूड़ियां, मेहंदी और आभूषणों की खरीदारी कर रही हैं। यह भी पढ़ें- Ka...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.