Bagpat News: करवाचौथ: सुहागिन करेंगी राजस्थानी छलनी से चांद का दीदार
बागपत, अक्टूबर 27 -- Bagpat News: बागपत। माथे पर चांदनी बिंदिया, उदयपुर के चूड़े की गूंजेगी झंकार। जयपुरी लाल चुनरिया और मोतिया बिछुओं संग सोलह शृंगार, हथेलियों पर हिना के रंग और राजस्थानी छलनी से चांद का दीदार। कुछ इसी अंदाज में सुहागिन महिलाएं गुरुवार यानि कल करवा चौथ मनाएंगी। करवाचौथ के त्योहारी बाजार में मंगलवार को काफी रंगत रही। शहर के बड़े शोरूम से लेकर कॉलोनियों में चल रहीं छोटी दुकानों तक खरीदारी के लिए महिलाओं की भीड़ रही। ज्वेलरी, कपड़ा, चूड़ी और करवों की खरीदारी के लिए दिनभर महिलाओं की भीड़ बाजार में उमड़ी रही। शहर के शौकत बाजार, छोटा बाजार और कोर्ट रोड के शोरूम में बड़ी संख्या में खरीदार नजर आए। ब्रांडेड ज्वैलरी शोरूमों में बंपर भीड़ दिखी। ऐसा प्रतीत हुआ मानो बहुमूल्य धातुओं के दाम में अचानक ही बड़ी कमी हुई है। यही स्थिति अन्य दुकानों प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.