बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। बागपत कोतवाली क्षेत्र के गाधी गांव जंगल में मजदूर की बेटी को करंट लगने के मामले में न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने किसान चंद्रपाल, अवर अभियंता और लाइनमैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज करने के साथ ही पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। गाधी गांव में रहने वाले शहजाद ने बताया कि दिसंबर 2025 में वह अपनी बेटी के साथ गांव के चंद्रपाल के खेत में ईख बांधने गया था। आरोप लगाया कि चंद्रपाल ने हाईटेंशन लाइन के तारों के नीचे होने के बारे में नहीं बताया। तभी खेत में काम करते समय उसकी बेटी करंट लगने से झुलस गई, जिसका सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार कराया गया। शहजाद ने खेत मालिक चंद्रपाल, अवर अभियंता आसिफ अली और लाइनमैन जितेंद्र पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में अर्जी दाखिल की थी। सीओ बा...