Bagpat News: करंट की चपेट में आने से घोड़े की मौत, चालक भी झुलसा
बागपत, अगस्त 22 -- Bagpat News: बागपत। बड़ौत नगर में बिजली विभाग की लापरवाही के चलते करंट की चपेट में आने से एक घोड़े की मौत हो गई, जबकि उसका चालक भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह चालक को बचाया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जोहड़ी गांव निवासी शमशाद शुक्रवार को नवीन मंडी से सब्जी लेकर घोड़ा-बुग्गी से शहर में स्थित सब्जी मंडी आ रहा था। अतिथि भवन के पास दुर्गा जूस सेंटर के सामने पहुंचने पर घोड़ा सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे के चैनल के संपर्क में आ गया। चैनल में करंट उतर रहा था। जैसे ही घोड़े ने चैनल पर पैर रखा, वह करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घोड़े को बचाने के प्रयास में चालक शमशाद को भी करंट लगा, जिसे आसपास मौजूद राहगीरों और दुकानदारों ने बचाया。
श्रमिक संगठन की प्रतिक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.