बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से चलाए गए स्कूल चलो अभियान में कम नामांकन हुआ है। शासन स्तर से समीक्षा की गई तो नाराजगी जाहिर की गई। लापरवाही पर बीएसए ने सभी बीईओ को नोटिस जारी किया है। स्कूलों में अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन न बढ़ाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। जिले में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से पहले चरण का स्कूल चलो अभियान अप्रैल माह में चलाया गया था। उसके बाद जुलाई माह में 15 दिन का अभियान संपन्न हो गया है। जिले के 532 विद्यालयों में हुए नामांकन की समीक्षा की गई। जिले में नामांकन की प्रगति खराब रही है। बीएसए गीता चौधरी ने बताया कि विद्यालयों में नामांकन स्थिति काफी खराब थी। खंड शिक्षा अधिकारियों का पर्यावेक्षण खराब रहा है, जिस कारण नामांकन स्थिति खराब हो रही। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को नोटिस जारी किया गया...