बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: बागपत। जिले के सैकड़ों लोगों को कबाड़ वाहन कर्जदार बना रहे हैं, जिन्हें उनके द्वारा कबाड़ हो जाने पर बेच दिया गया है या फिर हादसे के बाद में वे कंडम हो चुके हैं। वाहन स्वामियों ने अपने वाहनों का पंजीकरण निरस्त नहीं कराया है। परिवहन विभाग द्वारा इन पर हर महीने टैक्स के साथ में चक्रवृद्धि ब्याज आरोपित की जा रही है, जिससे कई वाहन स्वामियों पर लाखों रुपया सरकारी बकाया हो गया है। जिले में काफी लोगों के द्वारा लोडर या टैक्सी वाहन खरीदने के बाद में उनका पंजीकरण तो कराया गया, लेकिन जब वाहन खराब हो गए तो पंजीकरण को निरस्त कराने के लिए वह दफ्तर नहीं पहुंचे। इधर पंजीकरण निरस्त न होने के कारण इनके वाहनों पर विभाग द्वारा टैक्स आरोपित होता रहा। हर माह पांच फीसदी की दर से चक्रवृद्धि ब्याज से यह टैक्स काफी ज्यादा हो गया है। क...