बागपत, जुलाई 3 -- Bagpat News: खेकड़ा। कस्बे में सक्रिय बिजली लाइनों का तार चोरी करने वाले गिरोह के बदमाशो का पुलिस को सुराग नहीं मिल पा रहा है। पुलिस कबाड़ियों के जरिए उन तक पहुंचने के प्रयासों में लगी है। कस्बे के एक कबाड़ी से तो वह बदमाशों के बारे में गहन पूछताछ करने में भी लगी है। कस्बा जंगल में बिजली लाइनों का तार चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय बना हुआ है। गिरोह के बदमाश एक माह के अंदर यहां तार चोरी की पांच बड़ी घटनाएं कर चुके हैं। वे इन घटनाओं में उच्च क्षमता और एलटी बिजली लाइनों का 100 से अधिक खंभों का तार चोरी कर चुके हैं। यह भी पढ़ें- Bagpat News: तार चोर गिरोह के बदमाश फिर चोरी कर ले गए 47 सौ मीटर तार जिससे बिजली विभाग को 10 लाख रुपये से ज्यादा की क्षति पहुंच चुकी है और 100 से अधिक किसानों के नलकूप को प्रभावित हो चुके है। मंगलवार रात ...