बागपत, सितम्बर 4 -- Bagpat News: बागपत। विकास खंड छपरौली की ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था की हकीकत जानने के लिए डीडीओ अरुण कुमार पांडेय ने गुरुवार को हलालपुर, बदरखा और रठौड़ा का निरीक्षण किया। निरीक्षण में कई स्थानों पर गंदगी, जलभराव, घास और झाड़ियां मिलने पर रठौड़ा के सफाईकर्मी के निलंबन और विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की गई है। वहीं ग्राम पंचायत सचिव लोकेन्द्र राठी के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। हलालपुर में राजवाहे की पुलिया के पास कूड़ा पड़ा मिला। ग्राम पंचायत सचिवालय भी बंद था। ग्रामीणों ने बताया कि सचिवालय महीने में एक-दो बार ही खुलता है। बदरखा के रठौड़िया तिराहे पर जलभराव, कीचड़ और घास मिली। ग्रामीणों ने सफाईकर्मी के कभी-कभी आने की जानकारी दी। डीडीओ ने गलियों की नियमित सफाई के लिए रोस्टर तैयार करने के निर्देश दिए। यह भी पढ़े...