बागपत, जुलाई 5 -- Bagpat News: बागपत। जिला महिला अस्पताल में हुए प्रकरणों की एक के बाद एक जांच हो रही है। जांच अधिकारी अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रहे है। कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकरण की जांच पूरी हो गई है, जबकि सांसद के निरीक्षण के दौरान गर्भवती महिला का उपचार न करने के प्रकरण की जांच शुरू हो गई है। एसएनसीयू वार्ड की स्टाफ नर्स ने कंप्यूटर ऑपरेटर पर अभद्रता करने समेत विभिन्न आरोप लगाए थे। इसकी शिकायत डीएम सहित सीएमओ और सीएमएस से की थी। प्रकरण के बाद सीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने प्रकरण में जांच बैठा थी दी। जांच अधिकारी एसीएमओ डॉ. मुकेश कुमार ने जांच पूरी कर ली है। इसकी रिपोर्ट सीएमओ को सौंप दी है। इस प्रकरण में अब सीएमओ स्तर से कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा अब एसीएमओ ने गत दिनों में महिला अस्पताल में सांसद के निरीक्षण के दौरान तड़पती गर्भवती महिला का उ...