Bagpat News: औषधि निरीक्षक का दवा विक्रेताओं ने किया स्वागत
बागपत, जुलाई 7 -- Bagpat News: बागपत। दी केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी के स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में बागपत, बड़ौत और टटीरी क्षेत्र के दवा विक्रेताओं ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया। औषधि निरीक्षक हेमेंद्र चौधरी ने दवा विक्रेताओं से औषधि संबंधी नियमों का पालन करने, गुणवत्तापूर्ण दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने और मरीजों के हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया। इस दौरान अध्यक्ष सुनील कुमार जैन, अशोक शर्मा, राजू भारद्वाज, सुनील जैन, सोनपाल जैन, अशोक जैन, राजेंद्र सिंह, विजय सिंह, हाफिज, सुनील चौहान, प्रवीण वर्मा, अमित शर्मा व राकेश शर्मा आदि दवा विक्रेता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Basti News: बीसीडीए के नव मनोनीत पदाधिकारियों ने ली शपथ यह भी पढ़ें- Ma...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.