बागपत, जुलाई 11 -- Bagpat News: बड़ौत। अमृत योजना के अंतर्गत बनने वाले ओवर हेड टैंक के लिए जमीन चिन्हित नहीं की जा सकी है। जिसके चलते नगर के तीन वार्डों की लगभग 20 हजार से अधिक की आबादी के लिए पानी रिजर्व करने की सुविधा नहीं हुई हैं। आजाद नगर, सूर्य नगर, सूर्य नगर सहित दर्जनों कालोनियों की पानी की आपूर्ति ट्यूबवेलों पर निर्भर है। वर्तमान समय में नगर की आबादी की संख्या डेढ़ लाख से अधिक है। जिनकी प्यास बुझाने के लिए पानी रिजर्व करने के फरवरी 2024 में शुरू हुई अमृत योजना के अंतर्गत 6 ओवरहेड टैंक बनना सुनिश्चित हुआ था। जिनमें से पांच ओवरहेड टैंक निर्माणाधीन है। लेकिन रेलवे लाइन के पार बनने वाले ओवरहेड टैंक का निर्माण अभी तक शुरू नहीं किया जा सका है। क्योंकि इसके निर्माण के लिए जमीन चिन्हित नहीं की जा सकी। इस क्षेत्र में वार्ड नंबर 3,13, 18 के अ...