बागपत, अगस्त 21 -- Bagpat News: बागपत। युवाओं को सही दिशा देने और समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बागपत के श्री यमुना इंटर कॉलेज में 'अधिकारी-विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया गया। जिसमें एसपी सूरज कुमार राय शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों से सीधे संवाद किया। उनके द्वारा पूछे गए सवालों के जवाब दिए। कार्यक्रम के दौरान एसपी सूरज कुमार राय ने छात्र-छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य और करियर से जुड़े कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए समय प्रबंधन, निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का मूलमंत्र दिया। इसके अलावा वर्तमान डिजिटल युग में साइबर अपराधों और अपनी सुरक्षा को लेकर सजग रहने की भी सलाह दी। यह भी पढ़ें- Sultanpur News: महिलाओं और छात्राओं को पुलिस ने किया जागरूक एसपी ने विद्यार्थियों को किसी भी आ...