बागपत, जुलाई 10 -- Bagpat News: बागपत। बागपत के एसपीआरसी महाविद्यालय में गुरुवार को वाणिज्य विषय के एम.कॉम चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ। जिसमें विद्यालय की छात्रा द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने पर स्वागत व सम्मानित किया गया। प्राचार्या डा. राजलक्ष्मी ने बताया कि छात्रा ईशा ने विभाग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही विश्वविद्यालय की वरीयता सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया। सुहानी ने दूसरा स्थान, मानसी राठी व लाइबा ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान व गोल्डी व इस्सु ने संयुक्त रूप से चौथा स्थान पर स्थान प्राप्त किया। प्रबंधक ठाकुर भूपेंद्र सिंह ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की। जीवन में सफल रहने का मूल मंत्र दिए। इस दौरान श्रीनिवास चौहान, धारा सिंह चौहान, डा. बबली चौहान, डा. तरुण कुमार, डा. नीरज, डा. सौरभ भारद्वाज, डा. ...