बागपत, सितम्बर 29 -- Bagpat News: बागपत। विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में तैयारियों की समीक्षा की गई। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजीव कुमार राय ने संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करने के निर्देश दिए। राजीव कुमार राय ने कहा कि चुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से कराया जाना है। चुनाव ड्यूटी में लगाए गए प्रभारी और सहायक प्रभारी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और निष्पक्षता से पालन करें। उन्होंने बताया कि मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 के लिए बागपत में 23 अक्टूबर को मतदान होगा। यह भी पढ़ें- 13 पोलिंग बूथों पर 11,201 वोटर कर सकेंगे मतदान जिले में 7 मतदान केंद्र और 21 मतदान बूथ बनाए गए हैं। व...