बागपत, सितम्बर 2 -- Bagpat News: बड़ौत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जिला संयोजक अमन गुप्ता के नेतृत्व में दिगंबर जैन पॉलीटेक्निक के प्रधानाचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ताओं ने छात्रों की विभिन्न समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग को लेकर प्रधानाचार्य को ज्ञापन सौंपा। जिला संयोजक अमन गुप्ता ने कहा कि प्रवेश और छात्रवृत्ति के समय संबंधित खिड़की नियमित एवं सुचारू रूप से खोली जाए, ताकि छात्रों को परेशान न होना पड़े। उन्होंने कॉलेज प्रशासन की कथित लापरवाही के कारण तृतीय वर्ष में कुछ छात्रों का प्रवेश नहीं हो पाने का मुद्दा भी उठाया। इसके अलावा कॉलेज की लैब को नियमित रूप से संचालित करने और छात्रावास में पानी की व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की गई। यह भी पढ़ें- Chapra News: परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी पर छात्रो...