Bagpat News: एफआईआर के आदेश दबाकर बैठ गए एडीओ, सीडीओ नाराज
बागपत, अक्टूबर 12 -- Bagpat News: बागपत। डीपीआरओ के द्वारा अभिलेख नहीं देने वाले सचिवों पर एफआईआर के आदेश एडीओ पंचायत दबाकर बैठ गए हैं। सभी छह ब्लॉकों के एडीओ की इस लापरवाही के कारण 22 पंचायत सचिवों पर एफआईआर की कारवाई नहीं हो पा रही है। नतीजन करीब 88 ग्राम पंचायतों का ब्यौरा अफ़सरों के पास नहीं पहुंच पा रहा है। जिसको लेकर शासन ने डीपीआरओ से जवाब मांगा है। सितम्बर माह के शुरू में सीडीओ अनिल कुमार सिंह के आदेश पर डीपीआरओ रमेश चंद गुप्ता ने अभिलेख नहीं देने वाले 22 पंचायत सचिवों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए थे। जिसके लिए सभी छह ब्लॉकों, बागपत, बड़ौत, खेकड़ा, पिलाना और बिनौली के एडीओ को डीपीआरओ द्वारा पत्र जारी किया गया था। जिसमें एडीओ को आदेश किया गया था कि संबंधित ब्लॉक में ऐसे सचिव जिन्होंने पांच साल से चार्ज वर्तमान सचिव को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.