बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बड़ौत। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को समर्पित 'मिशन शक्ति 6.0' के तहत बुधवार को बड़ौत में विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। एडीजी मेरठ जोन भानु भास्कर के नेतृत्व में निकली रैली में पुलिस प्रशासन के साथ स्कूली छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। हाथों में सुरक्षा के संदेश लिखी तख्तियां और जुबां पर महिला सशक्तीकरण के नारे लिए सड़कों पर उतरीं सैकड़ों बेटियों ने शहर में सुरक्षा और जागरूकता की एक सशक्त अलख जगाई। शहर के विभिन्न चौराहों पर नागरिकों और व्यापारिक संगठनों ने रैली का जोरदार स्वागत किया। पुष्पवर्षा कर इस अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज कराई। रैली के माध्यम से महिलाओं और युवतियों को आपातकालीन परिस्थितियों में तुरंत सहायता प्राप्त करने के लिए विभिन्न हेल्पलाइन न...