बागपत, अगस्त 24 -- Bagpat News: बागपत। त्योहारी सीजन से पहले कीमतों में हुए इजाफे ने चीनी की मिठास कम कर दी है। जून माह में जो चीनी फुटकर बाजार में 44 से 45 रूपए किलो बिक रही थी, वह अब रविवार को 67 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई। अचानक चीनी की कीमतों में हुई वृद्धि से ग्राहक ही नहीं बल्कि थोक व फुटकर व्यापारियों के भी होश उड़े हुए हैं। ग्राहकों का कहना है कि चीनी महंगी होने से उससे बनने वाले तमाम उत्पाद आने वाले दिनों में महंगे होंगे तो इससे सीधा असर घर के बजट पर आएगा। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक और खाद्य मुद्रास्फीति के ताजा सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, खाद्य पदार्थों की महंगाई दर 5.52 प्रतिशत पर पहुंच गई है। बागपत के स्थानीय किराना बाजार का एक साल का डेटा बताता है कि चीनी के साथ-साथ खाद्य तेल और मसालों ने भी आम आदमी की थाली को महंगा कर दिया है. यह...