Bagpat News: एक साल की बच्ची ने खेल-खेल में निगला जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
बागपत, अक्टूबर 14 -- Bagpat News: बागपत। शहर के एक मोहल्ले में एक साल की मासूम बच्ची ने खेल-खेल में घर में रखा कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। परिजनों को जैसे ही पता चला, तो उनमें हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजनों ने मासूम को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया है। शहर के एक मोहल्ले में रहने वाले एक परिवार की एक साल की मासूम बच्ची अपने घर के आंगन में अन्य दिनों की तरह खेल रही थी। बच्चों की नादानी के अभाव के कारण बच्ची खेलते-खेलते घर में किसी सुरक्षित स्थान पर रखे जहरीले पदार्थ तक पहुंच गई। खेलने की मस्ती में बच्ची ने उस जहरीले पदार्थ को अपने मुंह में रख लिया और निगल गई। कुछ ही पलों के भीतर जब जहर ने उसके शरीर में असर दिखाना शुरू किया, तो बच्ची की तब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.