बागपत, जुलाई 12 -- Bagpat News: बड़ौत। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने रविवार को एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बड़ौत स्थित बाबा शाहमल स्टेडियम में पौधरोपण किया। जयंत ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। यह भी पढ़ें- 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान में केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने किया पौधरोपणपर्यावरण संरक्षण का संदेश बड़ौत। केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री जयंत चौधरी ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई 'लाइफस्टाइल फॉर एनवायरमेंट ' पहल को आज पूरी दुनिया में सराहना मिल रही है। संयुक्त राष्ट्र ने भी इस पहल की प्रशंसा करते हुए...