Bagpat News: एक क्लिक पर खुलेगी सड़कों की कुंडली, शासन से होगी निगरानी
बागपत, अक्टूबर 19 -- Bagpat News: बागपत। सड़क निर्माण के नाम पर होने वाले फर्जीवाड़े पर लगाम कसने जा रही है। शासन स्तर से इस ओर रोड डायरेक्ट्री बनाते हुए जिलेभर की सड़कों का ब्योरा एक ही स्थान पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। लोनिवि, गन्ना, सिंचाई, जिला पंचायत, नगर पालिका व अन्य विभागों के साथ ही जनप्रतिनिधियों की निधि से बनने वाली हर एक सड़क का पूरा ब्योरा डायरेक्ट्री में दर्ज किया जाएगा। गौरतलब है कि अभी तक सड़कों का एकीकृत ब्योरा जिला प्रशासन के पास किसी भी स्तर पर मौजूद नहीं रहता है। अलग-अलग विभागीय स्तर पर ही इसका रिकार्ड सुरक्षित रखा जाता है। ऐसे में जिलेभर की सड़कों की मौजूदा स्थिति की बाबत जानकारी जुटा पाना किसी चुनौती से कम नहीं रहता। कई बार एक ही सड़क को कुछ ही वक्त के अंतराल पर दो-दो विभागों के स्तर से बनाए जाने की शिकायत भी सामने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.