बागपत, अक्टूबर 6 -- Bagpat News: बागपत। विकास भवन में डीडीओ कार्यालय के इकलौते बिजली कनेक्शन से 21 विभागों की बिजली चल रही है। जिसको देखकर डीडीओ अरुण पांडे भी हैरान रह गए। कार्यवाही करते हुए उन्होंने सभी विभागों को नए बिजली कनेक्शन लेने के आदेश दिए हैं। सरकारी नियमों को आमजन तक पहुंचाने वाले सरकारी विभाग खुद ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। विकास भवन में डीडीओ कार्यालय के इकलौते बिजली कनेक्शन से 21 विभागों की बिजली फूंकी जा रही है। मामला डीडीओ अरुण पांडे के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने सभी विभागों को पत्र जारी कर दिया है। जिसमें उन्होंने सभी 21 विभागों को एक सप्ताह में नए कनेक्शन लेने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने सभी विभागों को चेतावनी दी है कि यदि उन्होंने एक सप्ताह में नए कनेक्शन नहीं लिए तो वह विद्युत विभाग के अधी...