बागपत, नवम्बर 3 -- Bagpat News: बागपत। शहर की सड़कों पर अवैध पार्किंग का कब्जा अब स्कूली बच्चों की सुरक्षा और आम लोगों के आवागमन पर भारी पड़ने लगा है। मंगलवार को एक्सचेंज रोड पर अवैध तरीके से खड़े वाहनों के कारण दो स्कूली बस फंस गईं। देखते ही देखते पुलिया से टेलीफोन एक्सचेंज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब आधे घंटे तक सड़क पर जाम लगा रहा। परेशान लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। एक्सचेंज रोड के दोनों ओर स्थानीय वाहन मालिकों ने सड़क को ही पार्किंग स्थल बना रखा है। सड़क पहले से संकरी है और दोनों तरफ खड़े वाहनों ने रास्ता और भी संकरा कर दिया है। यह भी पढ़ें- Balrampur News: सड़क पर अतिक्रमण और पार्किंग की कमी बन रहा जाम का कारण मंगलवार को दो स्कूली बसों के यहां फंसने से पूरा यातायात ठप हो गया। बसों में स्कूली बच्च...