बागपत, सितम्बर 18 -- Bagpat News: एएसपी ने किया थाने का निरीक्षण एएसपी ने शुक्रवार को बालैनी थाने का औचक निरीक्षण किया। वे शुक्रवर की दोपहर एएसपी प्रवीण सिंह चौहान ने बालैनी थाने पहुंचकर थाने का निरीक्षण किया। एएसपी ने थाना अभिलेखों, त्यौहार रजिस्टर, महिला सुरक्षा, जनसुनवाई डेस्क आदि का निरीक्षण कर अधिनिष्टों को आवश्यक दिशा निर्देश। कहा कि थाने में आने वाले हर फरियादी के साथ प्रेम भाव से पेश आये और उसकी समस्या जल्द से जल्द निपटाने के प्रयास करें। त्योहारों का टाइम आने वाला है, इसलिये सभी गांवों में गश्त बढ़ाये और क्षेत्र के सम्मानित लोगों के संपर्क में रहकर थाना क्षेत्र में शांति बनाने का काम करें। यह भी पढ़ें- एसपी ने रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने का दिया निर्देश

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...