बागपत, अक्टूबर 22 -- Bagpat News: बागपत। पुराना कस्बा बागपत में पेयजल संकट को लेकर लोगों की परेशानी और जल निगम के अधिकारियों की अनदेखी की खबर आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जल निगम के जेई और एई अधिकारियों ने लोगों की सुध ली। बुधवार को एई रविकांत और जेई शेर सिंह मौके पर पहुंचे और अपनी निगरानी में पाइपलाइन तथा सप्लाई वाल का कार्य कराया। हालांकि पांचवें दिन भी पेयजल आपूर्ति की समस्या बरकार है मगर अधिकारियों के अनुसार बुधवार शाम तक पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद है। पुराना कस्बे में पाइपलाइन में खामियों के कारण करीब 20 हजार की आबादी पांच दिन से पेयजल संकट झेल रही है। सुभाष गेट स्थित मुख्य टंकी से आधे शहर में पानी की आपूर्ति होती है। नई पाइपलाइन की टेस्टिंग और सप्लाई वाल में समस्या के कारण आपूर्ति बाधित ...