बागपत, जुलाई 16 -- Bagpat News: उमस भरे मौसम की वजह से त्वचा रोग के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। शहर के जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज त्वचा रोग से पीड़ित पहुंच रहे हैं। गुरुवार को भी बड़ी संख्या में एलर्जी से पीड़ित मरीज पहुंचे। त्वचा रोग से पीड़ित मरीज खुजली, शरीर में लाल दाने व एलर्जी से पीड़ित हैं। चिकित्सक दवा के साथ इन रोगों से बचाव की सलाह भी दे रहे हैं। चिकित्सकों का कहना है कि उमसभरी गर्मी, बारिश के मौसम में शरीर की सफाई नहीं रखने, बारिश में भीगने और अधिक समय तक गीले कपड़े पहनने की वजह से त्वचा रोगों की संभावना बढ़ जाती है। सबसे ज्यादा लापरवाही बच्चों में देखने को मिलती है, लेकिन अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 50 से अधिक ऐसे मरीज पहुंच रहे हैं जो खुजली, शरीर में लाल दाने और एलर्जी की शिकायत कर रहे हैं। गुरुवार क...