Bagpat News: उमस भरी गर्मी में अघोषित बिजली कटौती से बढ़ी मुसीबत
बागपत, जुलाई 8 -- Bagpat News: बड़ौत। एक ओर उमसभरी गर्मी लोगों का जीना मुश्किल कर रही है, वहीं दूसरी ओर अघोषित विद्युत कटौती ने लोगों की परेशानी कई गुना बढ़ा दी है। सोमवार रात बड़ौत शहर के करीब 30 फीसदी हिस्से की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। कई मोहल्लों में रातभर अंधेरा छाया रहा, जबकि जहां बिजली आई भी, वहां लो वोल्टेज और बार-बार ट्रिपिंग से लोग परेशान रहे। रातभर बिजली गुल रहने से लोग घरों की छतों और गलियों में जागकर रात बिताने को मजबूर रहे। उमस के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से इनवर्टर भी जवाब दे गए और पेयजल की आपूर्ति भी प्रभावित रही। शहर के कई इलाकों में लगातार फाल्ट, बार-बार कटौती और कम वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। बड़ा जैन मंदिर, पूरियान मोहल्ला, शोरगिरान, बडौल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.