बागपत, अगस्त 8 -- Bagpat News: बागपत। मौसम की कड़ी परीक्षा के बीच कांवड़ियों के कदम नहीं रूक रहे हैं। भारी उमस के बीच शिवभक्त शिवालयों की ओर बढ़ रहे हैं। शिवरात्री के तीन दिन शेष रहने के चलते अब डाक कांवड़ तेजी पकड़ रही है। दिन प्रतिदिन भोले के भक्तों की संख्या बढ़ रही है। शनिवार को दिनभर शिव भक्तों का सैलाब उमड़ा रहा। हर तरफ बाबा के भक्त केसरिया रंग में नजर आए और बम-बम भोले, बोल बम, बम-बम के जयकारें लगाते हुए अपने गंतव्य की ओर बढ़ते रहे। राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा के अधिकांश भक्त बागपत जनपद से होकर गुजर रहे हैं। अब स्थानीय कांवड़िए पवित्र गंगाजल लेकर लौट रहे हैं। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे समेत सभी मुख्य मार्गों पर शिव भक्तों का रेला बोल बम, बम-बम, हर-हर महादेव के जयकारे लगाते हुए अपने गंतव्यों की ओर बढ़ रहा है। कांवड़ यात्रा में छोटे बच्चों से ल...